गुजरात के रिटायर्ड DGP कुलदीप शर्मा को हुई 41 साल पुराने मामले में 3 माह की जेल

गुजरात की एक अदालत ने सोमवार को रिटायर्ड डीजीपी कुलदीप शर्मा को 41-साल पुराने एक मामले में 3 माह जेल की सज़ा सुनाई। दरअसल, शर्मा पर कच्छ के पुलिस अधीक्षक रहते हुए कांग्रेस नेता अब्दुल्ला हाजी इब्राहिम (दिवंगत) पर हमला करने और गलत तरीके से बंधक बनाने का आरोप है जिसमें दोषी ठहराते हुए कोर्ट ने यह सज़ा सुनाई है।