गुजरात के सूरत में समुद्र किनारे स्टंटबाजी पड़ी भारी, दलदल में फंसी मर्सिडीज़

गुजरात के सूरत में डुमस इलाके में रविवार को एक मर्सिडीज़ कार समुद्र किनारे स्टंटबाज़ी के दौरान दलदल में फंस गई। दलदल में फंसी कार का वीडियो भी सामने आया है जिसमें कार के पास मौजूद 2 शख्स उसे निकालने की कोशिश करते हुए नज़र आ रहे हैं। बाद में कार को क्रेन के ज़रिए दलदल से बाहर निकाला गया।