गुजरात टाइटंस की टीम को मिलेगा नया मालिक, टोरेंट ग्रुप खरीदेगा 67% हिस्सेदारी

अहमदाबाद का टोरेंट ग्रुप, आईपीएल 2022 का खिताब जीतने वाली गुजरात टाइटंस (जीटी) की ज़्यादातर हिस्सेदारी खरीदने वाला है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स से टोरेंट ग्रुप, गुजरात टाइटंस में 67% हिस्सेदारी खरीदेगा जिसने 4 साल पहले यह टीम खरीदी थी। गौरतलब है कि टोरेंट ग्रुप का वैल्यूएशन करीब ₹41,000 करोड़ है।