inshorts

गुजरात टाइटंस ने IPL 2025 के लिए मैथ्यू वेड को बनाया टीम का असिस्टेंट कोच

गुजरात टाइटंस ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू वेड को टीम का असिस्टेंट कोच बनाया है। वेड ने गुजरात टाइटंस की तरफ से 12 IPL मैच खेले हैं और वह 2022 में आईपीएल का खिताब जीतने वाली गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा भी थे। गौरतलब है कि वेड ने अक्तूबर 2024 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।