गुजरात दंगों की पीड़िता व पूर्व सांसद एहसान जाफरी की पत्नी ज़ाकिया जाफरी का हुआ निधन

2002 के गुजरात दंगों में मारे गए पूर्व सांसद एहसान जाफरी की पत्नी ज़ाकिया जाफरी का स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते 86 वर्ष की उम्र में शनिवार को अहमदाबाद में निधन हो गया। वह गोधरा कांड के बाद हुए गुलबर्ग सोसाइटी नरसंहार में बच गई थीं। एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने उनके निधन पर शोक जताया है।