गुजरात पुलिस ने लूट के 3 आरोपियों के गुप्तांग पर डाला पेट्रोल-मिर्च पाउडर, FIR दर्ज
सूरत (गुजरात) के एक कोर्ट ने लूट के मामले में गिरफ्तार किए गए 3 आरोपियों के गुप्तांग पर पेट्रोल और मिर्च पाउडर डालकर यातना देने के मामले में 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने मेडिकल रिकॉर्ड और दस्तावेज़ों पर संज्ञान लेने के बाद पाया कि पुलिसकर्मियों ने जानबूझकर ऐसा किया था।