inshorts

गुजरात में 7 वर्षीय बच्चे के पेट से निकाला गया बालों का गुच्छा और जूते का फीता

अहमदाबाद (गुजरात) के एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने जटिल लैपरोटामी सर्जरी कर एक 7-वर्षीय बच्चे के पेट से बालों का गुच्छा और जूते का फीता निकाला है। डॉक्टर ने बताया कि रतलाम (एमपी) निवासी बच्चा 2 महीने से लगातार पेट दर्द, उल्टी और वज़न घटने की समस्या से परेशान था। बकौल डॉक्टर, बच्चे को 'ट्राइकोबेजोअर' नामक दुर्लभ बीमारी थी।