वडोदरा (गुजरात) के डीसीपी अभय सोनी में बताया है कि सोमवार को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की रिफाइनरी में टैंक में हुए विस्फोट में 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारण रिफाइनरी में लगी आग पर काबू पा लिया गया है।