सूरत (गुजरात) में आर्थिक तंगी के कारण एक शख्स व उसके माता-पिता ने कथित तौर पर ज़हर खाकर खुदकुशी कर ली है। बकौल पुलिस, परिवार ने अपना फ्लैट बेचने के लिए सौदा कर एक व्यक्ति से ₹1-लाख लिए थे लेकिन फ्लैट पर ऋण था और पता चलने पर व्यक्ति पैसे मांग रहा था। वहीं, बैंक भी दबाव बना रहा था।