गुजरात में कैंसर पीड़ित पिता ने दो बच्चों की हत्या कर की आत्महत्या, 5 साल से था बीमार

गुजरात की देवभूमि द्वारका ज़िले में कैंसर से पीड़ित 40-वर्षीय मेरामन छेत्रिया ने कथित तौर पर अपने 2 नाबालिग बच्चों को ज़हरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मेरामन 5-साल से कैंसर से पीड़ित था।