गुजरात में कुत्तों की तरह झुंड बनाकर सड़क पर घूमते दिखे 9 शेर, वीडियो आया सामने
अमरेली (गुजरात) में 9 शेर कुत्तों की तरह झुंड बनाकर सड़कों पर घूमते नज़र आए हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में शेरों को गांव की गलियों, घरों और दुकानों के पास से गुज़रते देखा जा सकता है। शेरों की इस गतिविधि के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।