वडोदरा (गुजरात) में गरबा कार्यक्रम में भारतीय मूल के दंपति ने एक-दूसरे को किस किया जिसका वीडियो वायरल होने के बाद लोग भड़क गए। ऑस्ट्रेलिया में रह रहा दंपति परिवार से मिलने भारत आया था व उन्होंने पुलिस स्टेशन बुलाए जाने के बाद लिखित में माफी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, विवाद के बाद वे वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गए।