सूरत (गुजरात) में गुरुवार को एक घर में घुसे चोरों ने शख्स को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर उसकी पत्नी के साथ गैंगरेप किया व चांदी का ब्रेसलेट और ₹30,000 लूट लिए। बकौल पुलिस, सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता ने एक आरोपी को पहले भी बाज़ार में देखा था।