जामनगर (गुजरात) में बुधवार को भारतीय वायुसेना के एक जैगुआर फाइटर प्लेन क्रैश में एक पायलट की मौत हो गई है जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। वायुसेना ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे के बाद प्लेन कई टुकड़ों में टूट गया था।