गुजरात में तेज़ रफ्तार BMW कार ने स्कूटर सवार को मारी टक्कर, हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने
राजकोट (गुजरात) में रविवार देर रात एक तेज़ रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने एक स्कूटर सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। कार, स्कूटर सवार को करीब 1.5 किलोमीटर तक घसीटती हुई ले गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, बीएमडब्ल्यू कार की रफ्तार करीब 120-150 किमी/घंटा के बीच थी।