गुजरात में नैशनल हाईवे पर उतरे भारतीय सेना के 4 एयरक्राफ्ट, आपात स्थिति में होगा इस्तेमाल
भारतीय सेना ने गुजरात के पाटण जिले में जामनगर-अमृतसर नैशनल हाईवे (NH-754K) पर चार एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग कराई। 24 नवंबर को बकुत्रा टोल प्लाज़ा के पास हुए इस अभ्यास में दो माइक्रोलाइट विमान और दो पावर्ड हैंग ग्लाइडर शामिल थे। इसका उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में हाईवे को वैकल्पिक रनवे के रूप में इस्तेमाल करने की क्षमता प्रदर्शित करना था।