गुजरात के अमरेली ज़िले में सरकेश्वर बीच के पास पुलिस क्वॉर्टर के आसपास एक शेरनी बेखौफ घूमती दिखी है जिसका वीडियो सामने आया है। यह शेरनी रिहायशी इलाके में टहल रही थी और घर के दरवाज़ों तक भी पहुंच गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेरनी ने किसी पर हमला नहीं किया और वहां से चुपचाप चली गई।