गुजरात में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 17 लोगों की हुई मौत

गुजरात के बनासकांठा में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से कम-से-कम 17 मज़दूरों की मौत हो गई है। बनासकांठा के कलेक्टर मिहिर पटेल ने बताया कि विस्फोट इतना ज़ोरदार था कि फैक्ट्री का स्लैब ढह गया व हादसे में घायल मज़दूरों को अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, विस्फोट का कारण बॉयलर फटना हो सकता है।