inshorts

गुजरात में पति के प्रति वफादारी साबित करने के लिए खौलते तेल में डलवाया गया महिला का हाथ

मेहसाणा (गुजरात) में पति के प्रति वफादारी साबित करने के लिए एक महिला का खौलते तेल में हाथ डलवाया गया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। महिला की ननद समेत 4 लोगों ने उसे मजबूर किया था। ननद को शक था कि महिला वफादार नहीं है और उसने कहा कि अगर वह वफादार है तो उसे जलन नहीं होगी।