inshorts

गुजरात में फैक्ट्री में की गई छापेमारी में करोड़ों रुपए के ड्रग्स बरामद, 6 लोग अरेस्ट

गुजरात के आनंद ज़िले में शुक्रवार को आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने अल्प्राज़ोलम दवा बनाने वाली एक फैक्टरी में छापेमारी की। एटीएस ने फैक्ट्री से 107 करोड़ की प्रतिबंधित दवाओं के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। एटीएस के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) हर्ष उपाध्याय ने कहा, "अल्प्राज़ोलम का नशीले पदार्थ के रूप में दुरुपयोग किया जाता है।"