गुजरात में मेफेड्रोन बनाने वाली फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़, ₹25 करोड़ की ड्रग्स हुई ज़ब्त

वलसाड (गुजरात) में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मेफेड्रोन (ड्रग्स) बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीआरआई के मुताबिक, मौके से कुल 17.3 किलोग्राम ड्रग्स ज़ब्त की गई जिसकी बाज़ार में कीमत करीब ₹25 करोड़ है। बकौल डीआरआई, मादक पदार्थ के निर्माण में लिप्त ऐसी फैक्ट्रियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Load More