महाराष्ट्र के पालघर में 20 जनवरी से लापता शिवसेना नेता अशोक धोड़ी का शव शुक्रवार को गुजरात में एक लावारिस कार में मिला। शिवसेना नेता के बेटे व पत्नी ने अशोक के भाई पर उनके अपहरण और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, अशोक अपने भाई की अवैध गतिविधियों का अक्सर विरोध करते थे।