नवसारी (गुजरात) में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की कमान केवल महिला सुरक्षाकर्मियों के हाथों में होगी। राज्य के गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, "गुजरात पुलिस एक अनूठी पहल कर रही है...हेलीपैड पर प्रधानमंत्री के आगमन से...कार्यक्रम स्थल तक महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी।"