गुजरात में महिला ने पति के सामने खुद को लगाई आग, वीडियो बनाता रहा शख्स; हुई मौत
सूरत (गुजरात) में पति द्वारा पत्नी को आत्मदाह के लिए उकसाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, आपसी विवाद के बाद पति ने कहा, 'तेल पड़ा है...जा मर जा।' इसके बाद महिला ने खुद पर डीज़ल डालकर आग लगा दी और इस दौरान पति वीडियो बनाता रहा। पीड़िता ने जलने के बावजूद भाई को फोन कर घटना बताई।