गुजरात में महिला ने पति की हत्या कर फैक्ट्री में दफनाया शव, 2 साल तक फैमिली को किया गुमराह

जामनगर (गुजरात) पुलिस ने 2-साल पहले एक शख्स के रहस्यमयी तरीके से लापता होने की गुत्थी सुलझाते हुए उसकी पत्नी व पुराने-प्रेमी को पकड़ा है। महिला ने प्रेमी संग मिलकर साइनाइड देकर पति की हत्या की और शव के टुकड़े कर एक फैक्ट्री में गड्ढा कर दफना दिए थे। महिला रिश्तेदारों से पति के ऑस्ट्रेलिया जाने की बात कहती थी।

Load More