बनासकांठा (गुजरात) में शनिवार को डिवाइडर पार करके रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी जिससे कार सवार 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में 10-लोग सवार थे और वे राजस्थान के पाली और सिरोही के निवासी थे। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।