गुजरात में रिन्यूएबल एनर्जी विस्तार के लिए $4-5 बिलियन जुटाएगा अदाणी समूह: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के अनुसार, अदाणी समूह गुजरात में अपनी परियोजनाओं के लिए $4-5 बिलियन जुटाने की योजना बना रहा है जिसमें खावड़ा में 30 गीगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी पार्क भी शामिल है। यह प्लांट 26 गीगावाट सौर ऊर्जा और 4 गीगावाट पवन ऊर्जा का उत्पादन करेगी। बकौल रिपोर्ट्स, अदाणी ग्रीन एनर्जी (एजीईएल) 2030 तक 50 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी उपलब्ध कराएगी।