inshorts

गुजरात में वंदे भारत ट्रेन पर हुआ पथराव, टूटी खिड़की; वीडियो आया सामने

गुजरात के सूरत में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाज़ी की गई है और इसकी वजह से ट्रेन की खिड़की टूट गई। टीवी-9 भारतवर्ष के मुताबिक, यह हमला तब हुआ जब ट्रेन सूरत से नवसारी जा रही थी। रेलवे विभाग और आरपीएफ ने इसकी जांच शुरू कर दी है। 10 दिन में वंदे भारत ट्रेन के साथ यह दूसरी घटना है।