गुजरात में शेरनी ने शख्स को दबोचा और फिर उसकी टांग पकड़कर बैठ गया; वीडियो आया सामने
गुजरात के पालिताना में एक शेरनी ने कालूभाई बोघाभाई परमार नामक शख्स पर हमला कर दिया और फिर उसकी टांग को पकड़कर बैठ गई। 'इंडिया टीवी' ने शुरुआती जानकारी के हवाले से बताया है कि शख्स पर यह हमला मवेशी चराते समय हुआ। वहीं, शख्स को इलाज के लिए पालिताना मानसिंहजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।