गुजरात में एक शख्स ने 5-वर्षीय बच्ची की कुल्हाड़ी से गला रेतकर हत्या कर दी और उसका खून घर के मंदिर की सीढ़ियों पर चढ़ाया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बच्ची को उसकी मां की मौजूदगी में उसके घर से अगवा किया था। बकौल पुलिस, आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और हत्या के कारण का पता नहीं चला है।