गुजरात में शहीद के बेटों को रोता देख पिघला बिल्डर का दिल, 500KM जाकर दिए ₹21 लाख

सूरत (गुजरात) के बिल्डर विजय भरवाड़ ने सोशल मीडिया पर अमरेली का एक वीडियो देखा जिसमें शहीद जवान मेहुल मेपाभाई भूवा की पत्नी और बच्चे रो रहे थे जिन्हें रोते-बिलखते देखकर बिल्डर भावुक हो गए। विजय ने बताया कि इसके बाद 450-500 किलोमीटर चलकर हमारी टीम शहीद के गांव पहुंची और ₹21-लाख की आर्थिक सहायता शहीद के परिवार को सौंपी।