वडोदरा (गुजरात) में सड़क किनारे खड़ी करीब ₹1.5 करोड़ कीमत की लैंड रोवर डिफेंडर एसयूवी अचानक आग लगने के बाद धू-धूकर जल गई है। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि यह तकनीकी खराबी हो सकती है लेकिन सटीक कारण जानने के लिए जांच की जा रही है।