गुजरात सरकार मज़दूरों को ₹5 प्रतिदिन के किराए पर आवास कराएगी उपलब्ध

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मज़दूरों को ₹5 प्रतिदिन की दर पर अस्थायी आवास उपलब्ध कराने के लिए 'श्रमिक बसेरा' योजना की शुरुआत की है। बकौल सीएम, इस योजना से करीब 15,000 मज़दूरों को लाभ मिलेगा। आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, सीएम ने अहमदाबाद, गांधीनगर, वडोदरा और राजकोट में श्रमिकों के रहने के लिए 17 आवासीय संरचनाओं का भूमिपूजन किया।

Load More