हरपालपुर स्टेशन (मध्य प्रदेश) पर प्रयागराज जा रही 'महाकुंभ स्पेशल' ट्रेन पर पथराव किया गया जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेन के अंदर बैठे यात्रियों ने स्टेशन पर गेट नहीं खोला था जिसके बाद लोगों ने ट्रेन पर पथराव किया। घटना में ट्रेन में बैठे कुछ लोगों के घायल होने की खबर है।