दिल्ली सरकार प्रस्तावित डिपॉजिट रिटर्न स्कीम में तंबाकू उत्पादों को शामिल करने पर विचार कर रही है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के मुताबिक, शुरुआती चरण में प्लास्टिक पीईटी बोतलों के साथ गुटखा-खैनी की पैकेजिंग भी शामिल हो सकती है। स्कीम के तहत खाली पैकेजिंग लौटाने पर ग्राहकों को खरीदारी के समय ली गई अतिरिक्त राशि वापस मिलती है।