गुटखा थूकने के चलते छत्तीसगढ़ में हुए भीषण कार हादसे का वीडियो आया सामने
बिलासपुर-रायपुर हाईवे (छत्तीसगढ़) पर गुटखा थूकने के चलते हुए सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के समय कार 100 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से चल रही थी। वीडियो में कार कई बार पलटती हुई अन्य वाहन से जाकर टकराती हुई दिखी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए थे।