दिल्ली के खजूरी खास इलाके में शनिवार को गुटखा थूकने को लेकर हुए विवाद में एक 35-वर्षीय व्यक्ति को गोली मार दी गई। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान आमिर के रूप में हुई, उसे पीठ में गोली लगी है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित और आरोपियों के बीच में पहले से दुश्मनी नहीं थी।