गुटबाज़ी के बीच शुक्रवार को होगी टाटा सन्स के सबसे बड़े शेयरहोल्डर टाटा ट्रस्ट की बैठक
टाटा सन्स के बोर्ड में नियुक्ति को लेकर टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा व ट्रस्टी मेहली मिस्त्री के गुटों के बीच जारी गतिरोध के बीच शुक्रवार को टाटा ट्रस्ट की बैठक होगी। बैठक में ट्रस्ट से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होगी। टाटा ट्रस्ट, टाटा सन्स में सबसे बड़ी (66%) हिस्सेदार है जबकि मिस्त्री परिवार के पास 18.4% हिस्सेदारी है।