गाड़ी की विंडस्क्रीन पर फास्टैग ना लगाने वालों से वसूला जाएगा दोगुना टोल टैक्स: सरकार
एनएचएआई ने गाड़ी की विंडस्क्रीन पर अंदर से फास्टैग ना चिपकाने वालों से दोगुना टोल टैक्स वसूलने के दिशानिर्देश जारी किए हैं। केंद्र सरकार ने कहा, "जानबूझकर विंडस्क्रीन पर फास्टैग न लगाने से टोल प्लाज़ा पर अनावश्यक विलंब होता है।" वहीं, टोल प्लाज़ा पर बिना फास्टैग वाली गाड़ियों का वाहन पंजीकरण संख्या (वीआरएन) के साथ वीडियो रिकॉर्ड किया जाएगा।