अरबपति गौतम अदाणी के बेटे जीत अदाणी 7 फरवरी को अहमदाबाद में दिवा शाह से शादी करेंगे। इससे पहले ऑन्ट्रप्रेन्योर पिंकी रेड्डी ने इंस्टाग्राम पर शादी से पहले समारोह की तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें जीत अपनी मां प्रीति अदाणी के साथ दिख रहे हैं। मेहंदी आर्टिस्ट सोना मिस्त्री ने भी दिवा शाह की दुल्हन मेहंदी की तस्वीरें शेयर कीं।