गौतम अदाणी के बेटे जीत अदाणी की दिवा शाह से हुई शादी, पहली तस्वीर आई सामने

गौतम अदाणी के 27-वर्षीय बेटे जीत अदाणी की दिवा शाह से गुजरात के अहमदाबाद में शादी हो गई है। गौतम अदाणी ने X पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों की मार्च 2023 में सगाई हुई थी। जीत अदाणी अदाणी एयरपोर्ट्स बिज़नेस में डायरेक्टर के पद पर हैं जबकि दिवा एक बड़े हीरा व्यापारी जैमिन शाह की बेटी हैं।