गौतम अदाणी ने मांगी क्षमा, बोले- बेटे की शादी में चाहकर भी सभी शुभचिंतकों को आमंत्रित नहीं कर पाए

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने शुक्रवार को अपने बेटे की शादी की तस्वीरें शेयर कर X पर बताया, "परमपिता परमेश्वर के आशीर्वाद से जीत और दिवा आज विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए।" उन्होंने कहा, "यह एक छोटा और अत्यंत निजी समारोह था...इसलिए हम चाह कर भी...सभी शुभचिंतकों को आमंत्रित नहीं कर सके...जिसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं।"