अदाणी ग्रुप के अरबपति चेयरमैन गौतम अदाणी और उनकी पत्नी प्रीति अदाणी ने शनिवार को राजस्थान के अजमेर में कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाई जिसकी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौतम अदाणी अपनी पत्नी के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अजमेर गए हुए थे।