गौतम गंभीर ने ड्रेसिंग रूम की बातें लीक होने के लिए सरफराज़ खान को ठहराया ज़िम्मेदार: रिपोर्ट
भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दौरान ड्रेसिंग रूम से जानकारियां लीक होने के लिए कथित तौर पर सरफराज़ खान को ज़िम्मेदार ठहराया है। बकौल रिपोर्ट, गंभीर ने बीसीसीआई की समीक्षा बैठक में यह बात कही। रिपोर्ट के मुताबिक, जब तक वह कोच हैं तब तक उनका गुस्सा सरफराज़ के करियर को प्रभावित कर सकता है।