महिला यात्री को गोद में उठाकर खिड़की से ट्रेन से चढ़ाते आरपीएफ जवान का वीडियो सामने आया है। 'न्यूज़ इंडिया-18' के मुताबिक, जवान का नाम रामविलास राम है और यह वीडियो बिहार के डेहरी ऑन सोन स्टेशन का है। ट्रेन का दरवाजा न खुलने पर जवान इसी तरह महिला के बच्चे को भी ट्रेन के अंदर चढ़ाता दिखा।