गोधरा कांड में उम्रकैद की सज़ा पाने वाला फरार दोषी चोरी के मामले में पुणे में हुआ अरेस्ट

2002 में हुए गोधरा कांड में उम्रकैद की सज़ा पाने वाले फरार दोषी सलीम जर्दा को पुणे (महाराष्ट्र) में चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। सलीम गोधरा कांड में उम्रकैद की सज़ा पाने वाले 31 दोषियों में शामिल था और वह सितंबर-2024 में परोल पर गुजरात की जेल से बाहर आने के बाद फरार हो गया था।