inshorts

गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी इरफान को SC से मिली ज़मानत, उम्रकैद की सज़ा निलंबित

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी इरफान सिराज पाड़ा की उम्रकैद की सज़ा निलंबित कर दी। कोर्ट ने 18 वर्षों से जेल में बंद इरफान को मेडिकल आधार पर ज़मानत दी है। इरफान दिल की गंभीर बीमारी से पीड़ित है और गुजरात सरकार ने उसकी मेडिकल स्थिति पर कोई आपत्ति नहीं जताई है।