गिनती करने वाली जीनियस चिंपैंजी 'Ai' ने 49 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

100 से अधिक चीनी अक्षर और अंग्रेजी अल्फाबेट को पहचान लेने वाले जीनियस मादा चिंपैंज़ी 'Ai' का 49-वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 'Ai' 0-9 तक के अरबी अंकों और 11 रंगों की भी पहचान कर सकती थी। एक अध्ययन में 'Ai' ने कंप्यूटर स्क्रीन पर आयत, वृत्त और बिंदु को पहचानकर एक 'वर्चुअल सेब' बनाया था।