बिहार में गैस सिलेंडर में लगी आग, 17 लोग झुलसे; 2 की मौत
बिहार के गोपालगंज के सफियाबाद गांव में रेगुलेटर लगाते समय गैस रिसाव से आग लग गई। हादसे में 17 लोग झुलस गए, जिनमें से 2 की मौत हो गई, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी अस्पताल में जायजा लेने पहुंचे। सभी को PMCH बर्न वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।