गाबा में बारिश से पहले दिन का खेल बाधित होने के बाद दर्शकों को मिलेगा टिकट का पैसा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने घोषणा की है कि ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच गाबा (ब्रिसबेन) में तीसरे टेस्ट के पहले दिन बारिश के कारण खेल बाधित होने के बाद 30,145 दर्शकों को टिकट का पैसा वापस किया जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नियम के अनुसार, एक दिन के खेल के दौरान 15 ओवर से कम गेंदबाज़ी की जाती है तो दर्शकों को रिफंड मिलेगा।